अनुष्का सेन का जीवन परिचय, करियर, फोटोज anushka sen biography and photos
अनुष्का सेन एक भारतीय टीवी अभिनेत्री और डांसर है। वह भारत की सबसे खूबसूरत बाल अभिनेत्रियों में से एक हैं। उसने टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अनुष्का ने बालवीर, देवो के देव महादेव, इंटरनेट वाला लव, झांसी की रानी आदि शोज मे कार्य किया है। वर्तमान में वह झाँसी की रानी सीरियल में रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभा रही है। अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। जहाँ इतनी कम उम्र में अनुष्का के करोड़ो फॉलोवर्स हैं। इस कम उम्र में वह इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया में बहुत लोकप्रिय हैं।
अनुष्का सेन का जन्म 4 अगस्त 2002 में झारखंड के एक बंगाली हिंदू परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम अनिर्बान सेन हैं और उनकी माँ का नाम राजरूपा सेन हैं। अनुष्का ने अपने स्कूल की पढ़ाई रेयान इंटरनेशनल स्कूल मुंबई में पूरी की है। अनुष्का शिमक डावर डांस अकादमी, नई दिल्ली डांस सिख रही है। अनुष्का को पहचान सब टीवी के सीरियल बालवीर से मिली जिसे लोगो ने खूब पसंद किया। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में काफी अच्छी पहचान बना ली है और इस समय खूब सुर्खियां भी बटोर रही हैं। इतनी कम उम्र में यह अभिनेत्री बॉलीबुड की तमाम अभिनेत्रियो को टक्कर दे रही है।
अनुष्का सेन ने एक बाल कलाकार के रूप में 2011 में धारावाहिक बालवीर में मेहर का किरदार निभाया, जो काफी लोकप्रिय हुआ। इतने कम उम्र में इन्होंने छोटे पर्दे पर काफी अच्छा खासा नाम कमा लिया है। अनुष्का सेन के तेवर किसी बड़ी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नही है। आखिर होना भी चाहिए क्योंकि वह बहुत सुन्दर और आकर्षक जो हैं। अनुष्का सेन देखने में बहुत सुन्दर हैं इसलिए इन्हें लोग काफी पसंद करते हैं।
अनुष्का सेन ने बालवीर के साथ ही 2011 में ही लाइफ ओके के सीरियल देवो के देव महादेव में देवी पार्वती के बाल रूप की भूमिका निभाई। इसमे छोटी पार्वती को बहुत पसन्द किया गया। फिर यहां में घर घर खेली, कॉमेडी सर्कस के महाबली, क्राइम पेट्रोल और कॉमेडी क्लासेज जैसे शोज में अभिनय कर चुकी है। 2015 में अनुष्का सेन एक फिल्म क्रेजी कुक्कड़ फेमिली में भी काम कर चुकी हैं जिसे कुछ खास सफलता तो नही मिली लेकिन उनकी खूबसूरती से अंदाज लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में अनुष्का सेन अपना बॉलीवुड में जलवा बिखेरने वाली हैं। अभिनय वर्तमान में वह कई बडे बडे शोज में गेस्ट अपीरियंस के साथ साथ टीवी सीरियल झांसी की रानी में रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभा रही है जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
आगे देखिए अनुष्का सेन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें:-
All image source : instagram